Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
मकान में अचानक हुए धमाके से गिरी कमरे की दीवार और दरवाजा, एक व्यक्ति घायल | Third Eye Today
State

मकान में अचानक हुए धमाके से गिरी कमरे की दीवार और दरवाजा, एक व्यक्ति घायल

Spread the love

राजधानी शिमला में शुक्रवार सुबह एक घर में हुए अचानक से जोरदार धमाका हुआ। धमाके के कारण घर की दीवार और दरवाजा गिर गया। वहीं इस हादसे में घर में रहने वाला एक व्यक्ति घायल हुआ है। हालांकि अभी तक धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजधानी के उपनगर खलीनी के जनझिडी में आज तड़के हुए एक धमाके में किराए के मकान की दीवार और दरवाजा गिर गए। जोरदार धमाके के साथ गिरी इन दीवारों से इसमें रह रहा एक व्यक्ति घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी भी अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

अचानक हुए इस धमाके की घटना ने सवाल जरूर पैदा कर दिए हैं। दरअसल मकान की किचन में रखा सिलेंडर सही सलामत मिला है। कमरे में एक कपड़ा जला हुआ पाया गया। वहीं घायल किराएदार के दोनों हाथ भी झुलसे थे। यहां किराएदार अकेला ही रह रहा था। उधर पुलिस व फोरेंसिक की टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं। एसपी शिमला ओमा पति जंबाल ने बताया कि इस मामले की पड़ताल की जा रही है।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138