हमीरपुर के बड़सर में क्वारेंटाइन व्यक्ति कोरोना पॉज़िटिव
हमीरपुर के बड़सर में एक और कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तीन लोग 13 मई को मुंबई से लौटे थे और 14 मई को स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। जिसमें से एक 36 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट अब पॉज़िटिव आई है। यह व्यक्ति दादलू स्कूल में क्वारेंटाइन में है और इसके साथ लौटा एक व्यक्ति भी यही पर क्वारेंटाइन है। जबकि, दूसरा व्यक्ति नादौन में क्वारेंटाइन पर है।





