Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
प्रशासन से हुई चूक- 30 के बाद गिनती आई 36, मचा हड़कंप | Third Eye Today
State

प्रशासन से हुई चूक- 30 के बाद गिनती आई 36, मचा हड़कंप

Spread the love
प्रशासन से हुई चूक- 30 के बाद गिनती आई 36, मचा हड़कंप
प्रशासन से हुई चूक- 30 के बाद गिनती आई 36, मचा हड़कंप

ज्वालामुखी में एक ऐसा ही वाक्य पेश आया जिसकी बजह से कुछ देर के लिए पूरे शहर में हड़कंप मच गया। घटना की वजह से खुद ज्वालामुखी प्रशासन के हाथ पांव फूल गए तथा किसी को समझ नही आ रहा था कि अब करें तो क्या करें। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वालामुखी के गीता भवन व अग्रवाल ट्रस्ट धर्मशाला में कुल 97 लोगों को क्वारंटाइन किया जाना था। हैरानगी इस बात को लेकर है कि 2 दिन बीत जाने के बाद भी ज्वालामुखी प्रसाशन को इस बात की सही जानकारी नही थी, की यहां पर क्वारंटाइन केंद्रों में 97 लोग ठहराए गए हैं या इससे अधिक। जानकारी के अनुसार प्रशासन के पास बाहरी राज्यों से आए हुए लोगों की जो सूची तैयार की उसके अनुसार ज्वालामुखी के क्वारंटाइन केंद्रों में 102 लोग ठहराए गए। जबकि वास्तविक स्तिथि ये थी कि आए हुए लोगों की संख्या 97 थी।

प्रशासन की एक बहुत बड़ी चूक के कारण उस वक़्त हड़कंप मच गया जब शहर में ये बात आग की तरह फैल गई कि ज्वालामुखी के संस्थागत क्वारंटाइन केंद्र से 5 लोग प्रशासन द्वारा बनाई गई सूची के मुताबिक कम पाए गए। प्रशासन की सूची के अनुसार जब व्यक्तियों का एक एक करके आवाज लगाकर मिलान करने लगे तो वहां पर 97 लोगों की ही हाज़िरी लग रही थी।  कड़ी मशक्कत के बाद जब सूची को सामने रखकर गिणती शुरू की गई तो बड़ी प्रसाशनिक चूक निकलकर सामने आ गई, जिसमें 30 की क्रम सँख्या के बाद सीधे 36 क्रम सँख्या से बाहर से आए हुए लोगों का दस्तावेसिक पंजीकरण किया गया था।

इस मामले में एस डी एम ज्वालामुखी में प्रशासन की किसी तरह की चूक होने की बात को नकारते हुए कहा कि ऐसा कोई मामला उनके ध्यान में नही आया है और न ही उन्हें इस बारे में कोई जानकारी है। यदि किसी प्रकार की कोई चूक हुई है तो वह उसका पता कर लेंगे।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138