दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट के विद्यार्थियों ने किया जेपी यूनिवर्सिटी का दौरा।
कंडाघाट के दयानंद आदर्श विद्यालय के कक्षा नवमी और दसवीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय डायरेक्टर श्रीमती सुमन सूद और विद्यालय के अध्यापकों सुरेंद्र ठाकुर, कीर्ति और जाह्नवी के साथ जेपी यूनिवर्सिटी वाकनाघाट का शैक्षणिक भ्रमण किया। अपने इस भ्रमण में विद्यार्थियों ने जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (JUIT), सोलन वाकनाघाट में विभिन्न विभागों इंजीनियरिंग, विज्ञान, प्रबंधन और मानविकी से जुड़े कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE), सूचना प्रौद्योगिकी (IT), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (ECE), सिविल इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी और बायोइनफॉरमेटिक्स, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, और मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान और लाइब्रेरी का दौरा किया और इन विभागों से संबंधित ज्ञान अर्जित किया।

इस शैक्षणिक भ्रमण हेतु डॉक्टर सुधीर सयाल और दीपिका जी का संपूर्ण सहयोग रहा। इसी तरह विभिन्न विभागों के भ्रमण और महत्वपूर्ण जानकारी देने हेतु संबंधित अधिकारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
![]()

