सचिवालय सेवाएं कर्मचारी महासंघ ने DA क़िस्त के लिए सरकार का जताया आभार

Spread the love

हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी महासंघ ने मंगलवार को सचिवालय के प्रांगण में जनरल हाउस किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने जनरल हाउस में हिस्सा लिया। महासंघ के अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने सरकार की ओर से DA जारी करने की मांग पूरी करने पर आभार व्यक्त किया। संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि आज कर्मचारियों के जोश में कुछ कमी नजर आ रही है, लेकिन उन्होंने जो लड़ाई लड़ी है उसकी जीत हुई है।महासंघ के अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि कर्मचारी ही उनकी ताकत है। सरकार ने उनकी जो मांगें मानी है, उसके लिए भी उनका आभार व्यक्त करना चाहते हैं। लेकिन, अब तक जो मिला है वह काफी नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की अन्य मांगें अब भी लंबित हैं। पिछली बार जनरल हाउस का आयोजन करने के बाद कई कर्मचारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी किया गया। उन्होंने मांग उठाई है कि जल्द से जल्द इस नोटिस को वापस लिया जाए। उन पर थाना छोटा शिमला में एफआईआर दर्ज करने के लिए एक पत्र भी आया है..उन्होंने कहा कि उनकी सारी लड़ाई कर्मचारियों के हित के लिए है। कर्मचारियों की इस लड़ाई की वजह से ही राज्य सरकार ने 600 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह राज्य सरकार की ओर से की गई घोषणा का आभार व्यक्त करना चाहते हैं, लेकिन उनकी अन्य मांगे अब भी बरकरार हैं जिन पर सरकार को गौर करने की जरूरत हैं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक