मणिमहेश झील के रास्ते में दरका पहाड़, हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र में मणिमहेश झील की ओर जाने वाले रास्ते पर भारी भूस्खलन हुआ है। जिसका एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। भूस्खलन गूईनाला से दोनाली के बीच के मार्ग पर हुआ है। बीते सप्ताह पहाड़ी दरकने के कारण यह भूस्खलन हुआ। हालांकि, इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।  जानकारी के अनुसार भूस्खलन के दौरान कुछ यात्रियों ने घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है। मणिमहेश यात्रा के लिए भगवान शिव के दर्शन करने के उद्देश्य से आने वाले यात्रियों के लिए इस मार्ग को बंद कर दिया गया है और वैकल्पिक मार्ग खोला गया है। मणिमहेश यात्रा आधिकारिक तौर पर अगस्त में शुरू होगी, लेकिन अभी से ही बाहर के प्रदेशों से यात्री यहां पहुंचने लगे हैं। प्रशासन ने इस मार्ग से यात्रियों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी है और सूचना बोर्ड भी लगा दिए हैं। इसके अलावा, सड़क को शीघ्र ठीक करने के लिए संबंधित विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। भूस्खलन के कारण मणिमहेश यात्रा प्रभावित हुई है, लेकिन प्रशासन की तत्परता से यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। यात्रियों से अपील है कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित मार्ग से यात्रा करें।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक