कांग्रेस अच्छे व स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी। नई दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार को अपने हलके नादौन रवाना होने से पहले कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। जल्द प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। प्रत्याशियों के पैनल तय हो चुके हैं। कांग्रेस अच्छे व स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी। नई दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार को अपने हलके नादौन रवाना होने से पहले कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन के लिए अंतिम चरण की चर्चा हो चुकी है। अंतिम चरण में चुनाव हैं, इसलिए सोच-विचार के बाद प्रत्याशी तय होंगे। कहा कि पिछले 15 माह में सरकार ने जनता की सेवा के अलावा जनहित के कई कार्य किए हैं।
भ्रष्टाचार पर रोक लगाई है। आर्थिक चुनौती, आपदा और राजनीतिक चुनौती का सामना किया। ओपीएस और महिलाओं को 1500-1500 रुपये देने की प्रक्रिया शुरू की।विधवाओं के बच्चों को निशुल्क शिक्षा, बुजुर्गों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा, मनरेगा की दिहाड़ी 60 रुपये बढ़ाई गई। दूध और प्राकृतिक खेती पर न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) देने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बना है। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आने वाले चुनावों में प्रदेश सरकार के 15 माह का लेखा-जोखा लेकर जनता की अदालत में जाएगी।
भाजपा झूठ बोलकर जनता को ठगने का प्रयास कर रही: सुक्खू
भाजपा झूठ बोलकर जनता को ठगने का प्रयास कर रही है। झूठ जितनी बार सच्च से टकराएगा, जीत सच्चाई की होगी। सरकार ईमानदारी से भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बिकाऊ विधायकों को उपचुनावों में अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इनमें मुख्य सरगना कांगड़ा जिला से हैं और उन्हें 15 करोड़ सेज्यादा मिले होंगे, वह इस षडयंत्र के सूत्रधार रहे हैं। भाजपा सोच रही है कि और धन देंगे, लेकिन बिकने वाले विधायक जा चुके हैं, अब प्रदेश में केवल देव संस्कृति और कांग्रेस की विचारधारा पर विश्वास रखने वाले एमएलए ही बचे हैं। तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफा का फैसला भी विस अध्यक्ष जल्द करेंगे। सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा की ओर से मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का नोटिस और एफआईआर पर सुक्खू ने कहा कि जब साबित होगा तब एफआईआर होती है, जुबानी नहीं होता, कांग्रेस के पास पूरे तथ्य हैं।
20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक