आपदा की इस घड़ी में भाजपा पूरी तरह समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हो और सेवा में जुटे : बिंदल
शिमला, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रदेश भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ एक विस्तृत बैठक की गई। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण जो त्रासदी हुई उसके प्रति गंभीर चिंतन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने इस बैठक का समारोप करते हुए भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ता को निर्देश दिया कि आपदा की इस घड़ी में भाजपा पूरी तरह समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हो और सेवा में जुटे। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह-प्रभारी संजय टण्डन, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा कोर ग्रुप, प्रदेश पदाधिकारी, संसदीय क्षेत्र के प्रभारी, सह-प्रभारी सभी लोग शामिल हुए।

