पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर का आई एन एस विक्रांत
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में बने विश्व स्तरीय ‘विंग कमांडर संत सिंह ज्ञानी स्मारक खेल केंद्र’ को विधिवत उद्घाटन के पश्चात विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के लिए सोंप दिया जाएगा | खेल केंद्र का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश श्री जयराम ठाकुर द्वारा डॉ राजीव सहजल, माननीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण एवम् आयुष मंत्री, हिमाचल प्रदेश सरकारएवं अनेक अन्य प्रशासनिक अधिकरियों की उपस्थिति में किया जाएगा | पाइनग्रोव स्कूल देश के प्रतिष्ठित विद्यालयों में से एक है और वर्ष 2022 में देश के सर्वोतम विद्यालयों की अग्रणी सूची में तीसरे पायदान पर हैं | पहले से ही विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएँ देते ‘विंग कमांडर संत सिंह ज्ञानी स्मारक खेल केंद्र’ नें अतुलनीय सुविधाओं का अम्बार लगा दिया है |






