31 वर्षीय महिला के साथ व्यक्ति ने किया रेप ,चोरी को भी दिया अंजाम
कांगड़ा : पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत शनिवार को एक महिला के साथ साथ जबरदस्ती करने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने पहले तो महिला के साथ जबरदस्ती की और उसके बाद महिला के घर से 4 सोने की अंगूठी ,सोने के झुमके ,एक सोने की किटी सैट,एक सोने का मंगलसूत्र , एक नथ,मांग टिका और एक सोने की चैन लेकर फरार हो गया। 
एसएचओ ज्वालामुखी जीत सिंह ने कहा कि महिला ने पुलिस को दिए ब्यान में उक्त युवक पर चोरी का इल्जाम भी लगाते हुए जबरदस्ती करने की बात कही है। पुलिस ने महिला के बयान पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक महिला ज्वालामुखी में ही एक किराए के कमरे में रहती है। महिला ने आरोप लगाया है कि “गत दिवस को मेरे पति कमरे मे नही थे कि अचानक एक व्यक्ति उसके कमरे में आ गया इस दौरान उक्त व्यक्ति ने महिला के साथ जबरदस्ती करना शुरू कर दिया। महिला के बयान के अनुसार व्यक्ति ने उसे एक चॉकलेट दी जोकि उसने खा ली। इसके बाद युवती बेहोश हो गई। और उसके महिला के साथ जबरदस्ती की।