इन्नरव्हील क्लब सोलन सिटी ने बताया स्तनपान का महत्व
इन्नरव्हील क्लब सोलन सिटी ने जोनल अस्पताल जिला सोलन में लगभग 30 महिलाओं को स्तनपान का महत्व और माँ के दूध के गुणकारी तथ्यों के बारे में जानकारी दी | क्लब की अध्यक्षा शिविका गुप्ता ने बताया की प्रस्तुति विभाग की महिलाओं को कम्बल, मास्क, सेनेटरी पैड्स और फल बांटे गये | उन्होंने बताया की थीम पिंक फास्टर के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक करना और महिला सशक्तिकरण पर कार्य करना ही उनकी प्रामिकता है | इस मौके पर वंदना शर्मा , रीना शर्मा व् नीता अग्रवाल उनके साथ मौजूद रहे | ये सारी जानकारी क्लब की मीडिया प्रभारी ज्योत्सना शर्मा द्वारा दी गयी |


