कौल सिंह बोले, जयराम ठाकुर अनुभवहीन मुख्यमंत्री, महेंद्र सिंह ने उन्हें झूठ बोलना सीखा दिया
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा जयराम ठाकुर अनुभवहीन मुख्यमंत्री हैं। अधूरे कामों का उद्घाटन व शिलान्यास कर रहे हैं। मैंने खुद उद्घाटन किए गए भवनों का दौरा किया है। रामस्वरूप की मौत मामले में सीबीआइ जांच क्यों नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री को मिली धमकी की निंदा करते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता हर घर में तिरंगा फहराएंगे।

कौल सिंह ने कहा द्रंग हलके 41 शिलान्यास व उद्घटान किए, 90 प्रतिशत काम मेरे वक्त के हैं। मुख्यमंत्री विभाग से जानकारी लें, विधायक उन्हें गुमराह कर रहे हैं। पीडब्ल्यूडी उनके पास है, फिर भी सड़कों की टारिंग घटिया स्तर की हो रही है। इसकी जांच करवाई जाए।

मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट एयरपोर्ट कहां है। टीम आई है सर्वे कर रही है। इसलिए लोग विरोध भी कर रहे। लोगों को ठीक मुआवजा दें। जब मैं राजस्व मंत्री था जयराम ठाकुर ने विधानसभा में पूछा था आप फेक्टर 2 क्यों लागू नहीं करते। मेरे जबाव पर कहा था कि हमारी सरकार आएगी तो करेंगे लागू। अब क्यों लागू नहीं कर रहे।कौल सिंह ने कहा प्रदेश सरकार को महेंद्र सिंह चला रहे हैं, उनको सुपर चीफ मिनिस्टर बना दें। उन्होंने जयराम को झूठ बोलना सीखा दिया। जलशक्ति विभाग में घोटाले हो रहे हैं। सीएम इनकी जांच नहीं करवा रहे।

