Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
हिमाचल के चंबा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रवेश से पहले करवाना होगा कोविड टेस्ट | Third Eye Today
Third Eye Today News

हिमाचल के चंबा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रवेश से पहले करवाना होगा कोविड टेस्ट

Spread the love

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के बाद हिमाचल प्रदेश के चंबा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रवेश से पहले मरीजों और तीमारदारों को कोरोना टेस्ट करवाना होगा। टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही ओपीडी में प्रवेश मिलेगा। बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य रमेश भारती ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोग कोरोना टेस्ट करवाने के लिए आगे नहीं आ रहे, इससे वायरस फैल रहा है।

बता दें डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भी आने वाले हर मरीज के अब कोरोना टेस्ट होंगे। मरीजों की पहले कोरोना जांच होगी और रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उन्हें अस्पताल के अंदर जाने दिया जाएगा। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उन्हें उनकी तबीयत के अनुसार होम आइसोलेशन या अस्पताल में दाखिल किया जाएगा। कोरोना वायरस की रफ्तार को रोकने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने यह निर्णय लिया है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज के बाहर मरीजों की भीड़ दिख रही थी। क्योंकि सभी के सैंपल लिए जाने थे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138