Third Eye Today News

30 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौ…त, नशीले पदार्थ की ओवरडोज की आशंका

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर एक 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, मामला चुराह के तीसा का है। मृतक की पहचान भराड़ा गांव (चुराह) निवासी दलीप सिंह (30 वर्षीय), पुत्र नेगी राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह युवक सिविल अस्पताल के समीप एक मेडिकल स्टोर के बाहर अचेत अवस्था में पाया गया। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है। शुरुआती छानबीन के दौरान अत्यधिक नशीले पदार्थ के सेवन या ओवरडोज को मौत की वजह माना जा रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। मामले की पुष्टि करते हुए चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक