Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
1 HP Girls Bn NCC सोलन के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन | Third Eye Today
Third Eye Today News

1 HP Girls Bn NCC सोलन के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Spread the love

1 HP Girls Bn NCC सोलन के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ईटरनल विश्वविद्यालय बडू साहिब में NCC समूह मुख्यालय शिमला के निर्देशन में 10-12-2022 से 17-12-2022 तक किया गया । इस शिविर में वरिष्ठ वर्ग में 12 महाविद्यालयों के 381 केडेट्स और कनिष्ठ वर्ग में 09 विद्यालयों के 231 केडेट्स ने भाग लिया । इस शिविर में केडेट्स ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस शिविर में सोलन महाविद्यालय की छात्रा NCC यूनिट की 28 कैडेट्स ने भाग लिया ।

12 महाविद्यालयों में से राजकीय महाविद्यालय सोलन को सर्वोत्तम महाविद्यालय घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय सोलन कि SUO रूपाली, UO सिमरन , केडेट याशिका, नीतु, कुमकुम , ओमिक्षा,स्नेहा और कैडेट रिचा ने गार्ड ऑफ़ ऑनर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्ड ऑफ़ कमांड में कैडेट नीतु को प्रथम स्थान और केडेट कुमकुम को ड्रिल एंड ट्रेनिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। समूह गायन में महाविद्यालय सोलन को दूसरा स्थान और एकल गायन में केडेट् आरुषि को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । महाविद्यालय की छात्रा NCC Unit की इस सफलता पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रीता शर्मा ने छात्राओं को और CTO प्रोफ़ेसर रूपा कायथ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

   

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138