Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
हिमाचल में 12 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित | Third Eye Today
Third Eye Today News

हिमाचल में 12 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

Spread the love

मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए मतदान के दिन 12 नवम्बर 2022 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। नेगोशिएबल इन्स्ट्रूमैंटस एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए यह वैतनिक अवकाश होगा। 

  अधिसूचना के अनुसार उन कर्मचारियों, जो अपने गृह विधानसभा क्षेत्र के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में कार्यरत हैं, को मतदान के एक दिन पूर्व (11 नवंबर 2022) विशेष आकस्मिक अवकाश देय होगा, लेकिन उन्हें संबंधित पीठासीन अधिकारी से प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा कि कर्मचारी ने अपना वोट डाला है। इसके अतिरिक्त श्रम एवं रोजगार विभाग, हिमाचल प्रदेश ने राज्य में स्थित औद्योगिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, वाणिज्यिक अथवा अन्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को वोट डालने के लिए वैतनिक अवकाश प्रदान करने का निर्देश दिया है। इसी तरह की अधिसूचना भारत सरकार के ईपीएफओ तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा भी जारी की गई है।

   

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल के पड़ौसी राज्यों हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब के अतिरिक्त केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए भी इस प्रकार की अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार इन राज्यों में कार्यरत सरकारी, अर्ध-सरकारी कर्मचारी जो हिमाचल प्रदेश में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, वोट डाल सकेंगे और उनके लिए 12 नवंबर 2022 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138