Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
हिमाचल में पहली सितंबर से शुरू होगी 21वीं पशु धन की गणना | Third Eye Today
Third Eye Today News

हिमाचल में पहली सितंबर से शुरू होगी 21वीं पशु धन की गणना

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में पहली सितंबर से 21वीं पशुधन गणना शुरू हो जाएगी। जिसकी तैयारियों को लेकर शिमला में भारत सरकार व हिमाचल प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा नोडल अधिकारी, सुपरवाइजर के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गईं। कार्यशाला में विभाग के कर्मचारियों को गणना के संबंध में जानकारी दी गई। हर पांच साल बाद पशुधन की गणना की जाती है। इस बार पशु गणना में डिजिटल क्रांति का भी अहम रोल रहेगा। कार्यशाला में कृषि मंत्री चंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रुप में शरीक हुए।कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि 2019 में हुए पशु गणना के मुताबिक हिमाचल में कुल 44 लाख पशु थे, जिनमें 25 लाख पशु हैं, जबकि 19 लाख भेड़-बकरियां हैं। हिमाचल कृषि प्रधान राज्य होने के बावजूद उपेक्षित है। मंत्री ने कहा कि गणना महज औपचारिकता नहीं बल्कि सही आंकड़ों के साथ होनी चाहिए तभी आगामी नीति निर्धारण संभव है। कार्यक्रम में भारत सरकार के पशुपालन विभाग के निदेशक वीपी सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138