हिमाचल: प्रियंका गांधी की कसौटी पर खरा उतरने वाले को ही मिलेगी मुख्यमंत्री की कुर्सी

Spread the love

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की कसौटी पर खरा उतरने वाले को ही हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी मिलेगी। विधानसभा चुनाव जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से चर्चा के बाद ही हाईकमान मुख्यमंत्री को लेकर फैसला लेगा। प्रियंका प्रदेश के सभी कांग्रेस नेताओं की कमियों और खूबियों से वाकिफ हैं।शिमला से ही उन्होंने विधानसभा चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। प्रियंका ने शिमला से सटे छरावड़ा स्थित अपने घर से ही चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। शिमला से ही प्रदेश में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैलियां करने गईं। प्रदेश कांग्रेस में प्रियंका गांधी के कई गुप्त सूत्र भी हैं। इनसे उन्होंने लगातार चुनाव प्रचार के दौरान फीडबैक लिया।

प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए पार्टी की तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी प्रियंका के शिमला स्थित घर से ही केंद्रीय चुनाव कमेटी की ऑनलाइन बैठक ली थी।पार्टी नेता बताते हैं कि प्रत्याशियों के नाम तय करने में भी प्रियंका की अहम भूमिका रही है। ऐसे में अब कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने पर विधायकों की बैठक के बाद हाईकमान प्रियंका की रिपोर्ट के बाद ही मुख्यमंत्री का चेहरा फाइनल करेगा। प्रियंका की हिमाचल में हुईं रैलियों में भी प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने भारी भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन किया है।

   

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक