Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
हिमाचल प्रदेश में नाबार्ड की मदद से एक और रोपवे का निर्माण किया जाएगा | Third Eye Today
Third Eye Today News

हिमाचल प्रदेश में नाबार्ड की मदद से एक और रोपवे का निर्माण किया जाएगा

Spread the love

प्रदेश में एक और रोपवे बनाएगा नाबार्ड

हिमाचल प्रदेश में नाबार्ड की मदद से एक और रोपवे का निर्माण किया जाएगा। अभी नाबार्ड की सहायता से पंडोह से बगलामुखी तक रोपवे का निर्माण किया जा रहा है जिसके बाद इसके बाद यानि बगलामुखी से ईको पार्क तक रोपवे बनाया जाएगा। सरकार ने इसके लिए भी प्रयास शुरू कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार आगामी कार्रवाई के लिए मामला नाबार्ड को भेजा जा रहा है। मंडी जिला के पंडोह के पास पड़ते बगलामुखी मंदिर से आगे ईको पार्क तक रोपवे का फेज-२ तैयार किया जाएगा। इसकी रूपरेखा बना ली गई है लेकिन अभी आवश्यक मंजूरियां हासिल करनी हैं। नाबार्ड की मदद से रोपवे ट्रांसपोर्ट डेवेलपमेंट कारपोरेशन को ही यह काम सौंपा गया है।

रोपवे के लिए ये सरकार की निर्माण एजेंसी है। मार्च 2023 तक पहले चरण के रोपवे का काम पूरा हो जाएगा जिसका शिलान्यास कुछ समय पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया था। बताया जाता है कि शिलान्यास के बाद सरकार के अधिकारियों ने इसका दौरा किया जहां पर काम शुरू हो चुका है। इसका निरीक्षण करने के साथ फेज-२ में बनने वाले रोपवे के लिए भी संभावनाएं देखी गई हैं। नाबार्ड सरकार को आर्थिक मदद करता है और पहली बार ऐसा हो रहा है कि रोपवे के निर्माण के लिए नाबार्ड ने आर्थिक सहायता प्रदान की है।

पहले चरण के रोपवे की लंबाई 800 मीटर की है जिसपर 50 करोड़ रुपये की राशि खर्च हो रही है। वहीं दूसरे चरण के रोपवे की लंबाई 650 करोड़ रुपये होगी जिसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का काम हो रहा है। आरटीडीसी जो सरकार की निर्माण एजेंसी है इन रोपवे का निर्माण वहां के लोगों की जरूरत को पूरा करने के लिहाज से कर ही है। जहां एक ओर यहां पर्यटक आ-जा सकेंगे वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों को इसका फायदा मिलेगा जिनको अभी काफी ज्यादा दिक्कतें पेश आ रही हैं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138