हिमाचल पत्रकार संसद का मिलन कार्यक्रम

Spread the love

    

हिमाचल पत्रकार संसद के पुराने सदस्यों ने सोलन में एक मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। जिमसें पत्रकार संसद सदस्यों के बीच भारतीय प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य विनोद कोहली ने भी भाग लिया। इस बैठक में पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं और इनके हितों से जुड़ी बातों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में विनोद कोहली ने बताया कि भारतीय प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया किस प्रकार से पत्रकारों की समस्याओं को हल करवाने में मदद करती है। हिमाचल पत्रकार संसद के पूर्व अध्यक्ष संजय हिन्दवान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पत्रकार संसद को पुनः जीवित किया जाएगा।

    

सभी पुराने सदस्यों से सम्पर्क किया जा रहा है और जल्द ही प्रदेश के सभी पुराने व नए सदस्यों को इसमे शामिल किया जाएगा। इसे इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन से एफिलेट किया जाएगा। इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष विनोद कोहली है। उन्होंने बताया कि जब हिमाचल पत्रकार संसद पूरे हिमाचल प्रदेश में अपने सदस्य बना लेगी तो इसे इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन से मान्यता प्राप्त कर दी जाएगी। इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन भारत के लगभग सभी राज्यों में अपनी इकाइयां स्थापित कर चुकी है।

    

यूनियन का मकसद है कि देश भर के पत्रकारों में सामंजस्य स्थापित हो इसके लिए विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय स्तर पर समागम आयोजन किए जाते हैं। इसी कड़ी में हैदराबाद में 25 , 27 , 28 नवम्बर 2022 को राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिससे हिमाचल के पत्रकारों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। इस बैठक में हिमाचल पत्रकार संसद से जुड़े रहे सदस्य रंजू ऐरी , नवीन शर्मा जरनल सेक्रेटरी प्रेस क्लब चंडीगढ़ , मनसाराम रावत अतिरिक्त महासचिव प्रेस क्लब चंडीगढ़, मनमोहन सिंह (चंडीगढ़) एच आनंद शर्मा, संजय ठाकुर और एडवोकेट सुनील वासुदेवा शिमला सुखदर्शन ठाकुर, धर्मपाल ठाकुर और राबनीत सिंह सोलन नैना वर्मा और एन एल वर्मा नालागढ़ ने भी भाग लिया।

   

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक