हिमाचल के छोरे ने कैबिनेट मंत्री की ली 15 वें नंबर पर शपथ , बड़ी ज़िम्मेदारी मिलने की उम्मीद

Spread the love

कौन कौन ले रहा है शपथ पढ़ते रहे थर्ड आई टूड़े 

15 कैबिनेट व 28 राज्य मंत्री ने ली मंत्री पद की शपथ 
1. नारायण राणे
2. सर्बानंद सोनोवाल
3. डॉ वीरेंद्र कुमार
4. ज्योतिरादित्य सिंधिया
5. आरसीपी सिंह
6. अश्वनी वैष्णव
7. पशुपति पारस
8. किरण रिजिजू
9. राज कुमार सिंह
10. हरदीप सिंह पूरी
11. मनसुख मांडविया
12. भूपेंद्र यादव
13. पुरुषोत्तम रुपाला
14. जी किशन रेड्डी
15. अनुराग सिंह ठाकुर

राज्य मंत्री

1. पंकज चौधरी

2. अनुप्रिया सिंह पटेल 

3. एसपी सिंह बघेल 

4. राजीव चंद्र शेखर 

5. शोभा करंदलाजे 

6. भानु प्रताप सिंह वर्मा 

7. दर्शना विक्रम जरदोश

8. मीनाक्षी लेखी 

9. अन्नपूर्णा देवी

10. ए नारायणस्वामी 

11. कौशल किशोर 

12. अजय भट्ट

13. बनवारी लाल वर्मा 

14. अजय कुमार 

15. देवू सिंह चौहान 

16. भगवंत खुबा

17. कपिल मोरेश्वर पाटिल 

18. प्रतिमा भौमिक 

19. सुभाष सरकार 

20. भागवत किशनराव करद

21. राजकुमार रंजन सिंह 

22. भारती प्रवीण पवार 

23. बिशेश्वर टूडू

24. शांतनु ठाकुर 

25. मंजूपारा महेंद्र भाई 

26. जॉन बारला

27. एल मुरूगन 

28. निसिथ प्रमाणिक  

पूर्व राज्य मंत्री के तौर पर वित्त और कॉरपोरेट मामले से पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के पुत्र अनुराग ठाकुर पिछली मोदी सरकार में लोकसभा में मुख्य सचेतक बनाए गए थे। उन्होंने लगातार चौथी बार लोकसभा का चुनाव जीता है।

अनुराग भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का भी अवॉर्ड मिल चुका है। वह क्रिकेट के रास्ते राजनीति में आगे बढ़े। अनुराग हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे। पिता प्रेम कुमार धूमल के मुख्यमंत्री बनने पर खाली हुई सीट के उपचुनाव में अनुराग ने पहली बार जीत दर्ज की थी। दरअसल, हमीरपुर सीट से भाजपा के टिकट पर जीत की हैट्रिक लगाने वाले पूर्व सांसद सुरेश चंदेल को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी।

उनके इस्तीफे के बाद वर्ष 2007 में उपचुनाव हुआ, जिसमें धूमल ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की, लेकिन वर्ष 2008 में विधानसभा चुनाव के बाद धूमल दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और लोकसभा की कुर्सी छोड़नी पड़ी। वर्ष 2008 में हुए उपचुनाव में अनुराग ठाकुर पहली बार जीते। इसके बाद 2009, 2014 और अब वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अनुराग ने चौथी बार जीत हासिल की।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और शीला धूमल के घर समीरपुर जिला हमीरपुर में 24 अक्तूबर, 1974 को जन्मे अनुराग ठाकुर वर्तमान में 17वीं लोकसभा में सांसद निर्वाचित हुए थे। इससे पूर्व वह 16वीं लोकसभा में चीफ व्हिप रह चुके हैं। अनुराग ठाकुर की स्कूल और कॉलेज स्तर की शिक्षा जालंधर (पंजाब) के डोभा स्थित डीएवी स्कूल और कॉलेज में हुई है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक