हिमाचल के हर ब्‍लॉक में होगा वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन, आज कांग्रेस ब्‍लाक अध्‍यक्षों को कलश सौंपेंगे

Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन प्रदेश के 72 ब्लाकों में किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर वीरवार को सभी ब्लाक अध्यक्षों को पार्टी कार्यालय में अस्थि कलश सौंपेगे। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बताया 16 जुलाई को प्रार्थना सभा के साथ दिवंगत नेता के अस्थि कलश प्रदेश में सभी विधानसभा क्षेत्रों के 72 ब्लाकों में स्थानीय लोगों के श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए स्थानीय पार्टी कार्यालयों में रखे जाएंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन प्रदेश के 72 ब्लाकों में किया जाएगा।

दिवंगत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अस्थिकलश  को रामपुर से शिमला के लिए रवाना किया गया।  कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर  खुद अस्थि कलश लेने रामपुर गए थे। उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा भी साथ गए हैं। सुबह 10.30 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित विधायक, पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी, अग्रणी संगठनों के प्रमुख सेवादल,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, इंटक,एनएसयूआई के अतिरिक्त सभी विभागों के प्रमुख व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

16 जुलाई को सभी ब्लॉक अध्यक्ष इन अस्थकलशों को पूरी श्रद्धा के साथ स्थानीय लोगों के दर्शनार्थ व श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद 17 जुलाई को ब्लॉक अध्यक्ष अपने अपने सरोवरों व नदियों में इन्हें पूरी श्रद्धा के साथ प्रवाह करेंगे। उधर, रूस के भारत के राजदूत निकोले कुदशेव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के निधन शोक प्रकट किया है। निकोले कुदशेव ने ट्वीट कर संवेदनाएं प्रकट की हैं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक