Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
हवलदार कुलदीप सिंह की शहादत पर डॉ. सैजल ने किया शोक व्यक्त  | Third Eye Today
State

हवलदार कुलदीप सिंह की शहादत पर डॉ. सैजल ने किया शोक व्यक्त 

Spread the love

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डॉ. राजीव सैजल ने सोलन जिला के नालागढ़ उपमण्डल के सैनिक कुलदीप सिंह की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 41 वर्षीय सैनिक कुलदीप सिंह केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख के चिशमोले में आपरेशन स्नो लैपर्ड के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। हवलदार कुलदीप सिंह नालागढ़ उपमण्डल के जगतपुर के जोघों गांव के निवासी थे।

डॉ. सैजल ने कहा कि हवलदार कुलदीप ने शौर्य और बलिदान की उच्च परम्पराओं का निर्वहन किया है और उनका बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। आयुष मन्त्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उप निदेशक सैनिक कल्याण, सोलन से प्राप्त सूचना के अनुसार हवलदार कुलदीप सिंह का पार्थिव शरीर रविवार प्रातः चण्डीगढ़ लाया जाएगा। तदोपरान्त पूरे राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ जोघों में उनकी अन्तेयष्टि की जाएगी।

Anju

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138