Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सोलन जिला से आज कोरोना संक्रमण जांच के लिए भेजे गए 302 सैम्पल,2938 व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में- डाॅ. गुप्ता | Third Eye Today
StateThird Eye Today News

सोलन जिला से आज कोरोना संक्रमण जांच के लिए भेजे गए 302 सैम्पल,2938 व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में- डाॅ. गुप्ता

Spread the love

सोलन जिला से आज कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 302 व्यक्तियों के रक्त नमूने केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी आज यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एनके गुप्ता ने दी। 
डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इन 302 रक्त नमूनों में से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ से 59, नागरिक अस्पताल बद्दी से 44 ईएसआई काठा से 51, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 56, एमएमयू कुम्हारहट्टी से 11, नागरिaक अस्पताल अर्की से 09 तथा ईएसआई परवाणू से 23, ईएसआई बरोटीवाला से 18 तथा ईएसआई झाड़माजरी से 31 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं।
उन्होंने कहा कि सोलन जिला में गत दिवस कोरोना संक्रमण के 33 व्यक्ति पाॅजिटव हुए हैं तथा 05 रोगी ठीक हुए हैं। जिला में अभी तक कोविड-19 के 160 रोगी पाॅजिटिव पाए गए हैं। इनमें से वर्तमान में 59 व्यक्ति कोविड एक्टिव हैं।
उन्होंने कहा कि सोलन जिला से अभी तक 15559 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वाले लोगों से आग्रह किया कि वे क्वारेनटाइन सम्बन्धी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें। उन्होंने कहा कि इन नियमों की अनुपालना न केवल बाहर से आने वाले व्यक्तियों के परिवारों अपितु समाज को किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाने में सहायक सिद्ध होगी।
डाॅ. गुप्ता ने सभी से आग्रह किया कि खांसी, जुखाम, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर शीघ्र समीप के स्वास्थ्य संस्थान से सम्पर्क करें। इस सम्बन्ध में किसी भी सहायता के लिए हैल्पलाईन नम्बर 104 तथा दूरभाष नम्बर 221234 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
 
कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय के दिशा-निर्देशानुसार सोलन जिला में वर्तमान में 2938 व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है। यह जानकारी आज यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के. गुप्ता ने दी।
डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इन 2938 व्यक्तियों में से 2568 व्यक्तियों को होम क्वारेन्टीन किया गया है। इनमें से 1561 व्यक्ति ऐसे हैं जिन्हें अन्य राज्योें से जिला में आने के उपरान्त होम क्वारेन्टीन किया गया है। 1007 अन्य व्यक्ति होम क्वारेन्टीन हैं। 310 व्यक्ति संस्थागत क्वारेन्टीन में हैं। 
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि जिला में अभी तक 14652 व्यक्ति 14 दिन की निगरानी अवधि पूर्ण कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि जिला में अभी तक कुल 17590 व्यक्तियों को निगरानी में रखा जा चुका है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 01 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में 01 व्यक्ति को आईसोलेशन में रखा गया है।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और दो व्यक्तियों के मध्य कम से कम दो गज की दूरी बनाए रखें। उन्होेंने सभी से आग्रह किया कि आरोग्य सेतु एप डाऊनलोड करें और इस एप में दिए गए निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आ रहे सभी व्यक्तियों को क्वारेनटाइन के सम्बन्ध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशांे का पालन करना आवश्यक है।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138