सेब के बगीचे में आग लगने से लाखों का नुकसान
जिला शिमला के थाना नेरवा की ग्राम पंचायत पुजारली के कीरी गांव में बीती रात सेब के बगीचे में लग गई। इस घटना में सैंकड़ों सेब के पेड़ जलकर राख हो गए हैं। यही नहीं पशुओं के लिए काटा गया घास भी जलकर राख हो गया है। हालांकि स्थानीय लोगों ने रात को आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन, तेज़ हवाओं के कारण आग अधिक भड़क गई। इस आगज़नी से पांच परिवारों को नुकसान पहुंचा है। लेकिन सबसे ज़्यादा लाखों का नुकसान सुरेन्द्र सिंह ठाकुर को हुआ है। बताया जा रहा है कि पहले घास में ये आग लगी उसके बाद भड़क कर अधिक भड़क गई। जिससे घास के अलावा सेब के पेड़ भी चपेट में आ गए।