Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सुरक्षित जीवन के लिए विकास एवं प्रकृति में सन्तुलन आवश्यक- डाॅ. सैजल  | Third Eye Today
State

सुरक्षित जीवन के लिए विकास एवं प्रकृति में सन्तुलन आवश्यक- डाॅ. सैजल 

Spread the love

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि सत्त प्रगति एवं सुरक्षित जीवन के लिए विकास एवं प्रकृति में सन्तुलन अत्यन्त आवश्यक है। डाॅ. सैजल आज नगर परिषद सोलन के वार्ड नम्बर-06 में जवाहर पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने इस अवसर पर पारिजात का पौधा रोपा और सभी से आग्रह किया कि पर्यावरण संरक्षण को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। डाॅ. सैजल ने कहा कि भावी पीढ़ियां विकास के लाभ तभी प्राप्त कर पाएंगी जब पृथ्वी सुरक्षित रहेगी। उन्होंने कहा कि पृथ्वी एवं सभी प्राणियों की सुरक्षा के लिए धरती के हरित आवरण को बढ़ाया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में वृक्षों की पूजा का सबसे बड़ा कारण पर्यावरण संरक्षण है। किन्तु जब समय के साथ शाश्वत प्राकृतिक नियमों की अवहेलना होने लगी तो मनुष्य के समक्ष अनेक समस्याएं भी खड़ी हुई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने कहा कि प्राकृतिक स्त्रोतों के दोहन में सन्तुलन बनाना होगा और इस दोहन की भरपाई करनी होगी। इस दिशा में वृक्षारोपण, पारम्परिक जल स्त्रातों की सुरक्षा और भारतीय पद्धति के अनुरूप कृषि पर ध्यान देना होगा। 

 
डाॅ. सैजल ने कहा कि सतत् विकास के मानक के अनुरूप वर्ष 2030 तक प्रदेश के कुल क्षेत्र का 30 प्रतिशत क्षेत्र वन आवरण के अधीन लाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में यह 27.72 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने वर्ष 2020-21 में 12,000 हैक्टेयर भूमि पर पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा है। यह गत वर्ष की तुलना में 3,000 हैक्टेयर अधिक है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए वन विभाग 01 करोड़ पौधे रोपित करेगा। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में इसे चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा ताकि वर्ष 2030 तक 30 प्रतिशत क्षेत्र पर वन आवरण विकसित किया जा सके। इस कार्य पर वर्ष 2020-21 में 15 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने सभी से आग्रह किया कि कोविड-19 के खतरे से प्रभावी रूप से निपटने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर कम से कम 02 गज की दूरी के सोशल डिस्टेन्सिग के नियम का पालन करें, उचित तरीके से मास्क पहन कर रखें और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एलकोहल युक्त सैनिटाईजर से धोते रहें।
वार्ड नम्बर 06 रेजिडेंट वेल्फेयर सोसाईटी के प्रेम मट्टू ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा राजन सूद ने धन्यावाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया ने रूद्राक्ष का पौधा रोपा।
प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, सोलन से भाजपा उम्मीदवार रहे डाॅ. राजेश कश्यप, मनोनीत पार्षद एवं भाजपा मण्डल सोलन के महासचिव भरत साहनी, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, ग्राम पंचायत शामती के प्रधान संजीव सूद, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, सहायक अरण्यपाल पवन अचल, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियन्ता सुमित सूद, वार्ड नम्बर 06 रेजिडेंट वेल्फेयर सोसाईटी के महासचिव सुनील जोशी, केआर चौहान,  विमल वर्मा, लेखराज कौशिक, भसीन, करणजीत, नवीन वर्मा, सदस्य विजय वर्मा, रमेश मेहता, विक्रम मट्टू, शिवम मित्तल, पंकज अरोड़ा अन्य पदाधिकारी तथा वार्ड के निवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।   

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138