Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सपोक ने कसौली में कामगारों को बांटे मास्क | Third Eye Today
State

सपोक ने कसौली में कामगारों को बांटे मास्क

Spread the love

सोसायटी फॉर प्रिजर्वेशन ऑफ कसौली एंड इटस एवायरंस (सपोक) संस्था ने शनिवार को कसौली में मजदूरों को कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क बांटे। संस्था ने कसौली के मालरोड़ पर क्षेत्र में काम कर रहे मजदूरों को मास्क बांटे। इस दौरान उन्हें कोरोना महामारी के दौरान आवश्यक उपायों का पालन करने का भी आहवान किया। सपोक के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) कमल डावर ने कहा कि सपोक संस्था का गठन सोसायटी के तहत कसौली में रहने वाले लोगों ने 1992 में किया था। पंडित जवाहरलाल नेहरू के भतीजे व पूर्व राजदूत स्व. बीके नेहरू भी इसके संस्थापक सदस्य थे। इसके सौ के करीब सैन्य व सिविल सर्विसेज से जुड़े हुए इसके सदस्य है। उन्होंने कहा कि कसौली के पर्यावरण को बचाने के लिए सपोक के वरिष्ठ सदस्य जगमोहन लूथरा के प्रयासों से केटीएस तुलसी ने एमपी फंड से कसौली बस स्टैंड से मंकी प्वाइंट तक इलेक्ट्रिक टैक्सियां चलाने के फंड जारी कर रखा है। इससे कसौली में भारी संख्या में चलने वाले वाहनों पर भी अंकुश लगेगा व पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा। सपोक आने वाले दिनों में और भी जगहों पर श्रमिकों को मास्क बांटेगी। इस दौरान सपोक के महासचिव कर्नल एसके रनदेव, सीनियर मेंबर जगमोहन लूथरा, राज सहगल, मधु रनदेव व किरण जैन आदि मौजूद रहे।

Anju

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138