Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
शिमला में रिटायर IAS के बेटे ने किया सुसा#इड | Third Eye Today
Third Eye Today News

शिमला में रिटायर IAS के बेटे ने किया सुसा#इड

Spread the love

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को एक रिटायर्ड आईएएस अफसर के बेटे ने आत्महत्या कर ली। पूर्व आईएएस अमिताभ अवस्थी का बेटा मुदित अवस्थी (26) छोटा शिमला के ब्रॉकहास्ट स्थित अपने कमरे में मृत पाया गया। उसने फंदा लगाकर जान दी है।सूचना पर पहुंची छोटा शिमला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस की शुरुआती जांच में तनाव की वजह से खुदकुशी करने की बात सामने आ रही है। बाकी जांच पूरी होने के बाद सभी तथ्य स्पष्ट होंगे।बता दें कि पूर्व अमिताभ अवस्थी कांगड़ा जिला के मूल निवासी हैं। वह बीते साल 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए थे। वर्तमान सरकार ने उन्हें जल आयोग का चेयरमैन लगाया है। हालांकि प्रदेश हाईकोर्ट जल आयोग के गठन को असंवैधानिक बता कर इसे खारिज कर चुकी है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138