Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
शिक्षा मंत्री बोले-15 जून के बाद 12वीं कक्षा की परीक्षाएं करवाने को हिमाचल तैयार | Third Eye Today
Third Eye Today News

शिक्षा मंत्री बोले-15 जून के बाद 12वीं कक्षा की परीक्षाएं करवाने को हिमाचल तैयार

Spread the love

हिमाचल सरकार 15 जून के बाद 12वीं कक्षा की परीक्षा लेने की तैयारी में है। इसे लेकर विभाग की ओर से पहले ही सभी तैयारियां कर ली गई हैं। संबंधित सामग्री भी परीक्षा केंद्रों में भिजवा दी गई है। रविवार को केंद्रीय मंत्रियों के साथ सीबीएससी बोर्ड व राज्यों से संबंधित शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं करवाने को लेकर हुई वर्चुअल बैठक में प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं करवाने को तैयार है। इसको लेकर प्रदेश में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 जून के बाद प्रदेश सरकार कभी भी यह परीक्षाएं करवा सकती है। कोविड प्रोटोकॉल के तहत परीक्षाएं होंगी।

पहले परीक्षा केंद्रों में 50 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक नियुक्त किया जाता था लेकिन इस बार 20 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक नियुक्त किया जाएगा। हिमाचल में ले लिया गया था 12वीं कक्षा का एक पेपर शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों को अवगत करवाया कि हिमाचल में 12वीं कक्षा का एक पेपर ले लिया गया था। इसके बाद राज्य में कोरोना महामारी के कारण स्थिति बिगड़ गई, जिसके चलते यह परीक्षा रद्द करवा दी गई थी, ऐसे में स्थिति सामान्य होने पर 12वीं कक्षा की शेष परीक्षाएं ली जा सकती हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय शिक्षा मंत्री और राज्यों के शिक्षा मंत्रियों की यह वर्चुअल बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रकाश जावड़ेकर के अलावा 2 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए हैं।

 

90 मिनट का पेपर करवाने पर शिक्षा मंत्री ने जताई सहमति इस बैठक में हिमाचल के शिक्षा मंत्री ने पेपर करवाने को लेकर अपने सुझाव भी दिए। उन्होंने केंद्र की ओर से जारी ऑप्शन बी पर अपनी सहमति जताई है। इसके तहत यह परीक्षाएं 90 मिनट की करवाने, 15-15 दिन के गैप में पेपर करवाने, मेजर सब्जैक्ट के पेपर देने व माइनर सब्जैक्ट की असैसमैंट देने पर सहमति दी गई है। अधिकतर राज्यों के शिक्षा मंत्रियों ने ऑप्शन बी पर ही अपनी सहमति जताई है। ऑप्शन ए में 3 घंटे की परीक्षाएं करवाने को कहा जा रहा था, जिस पर सभी शिक्षा मंत्रियों ने अपनी आपत्ति दर्ज की है। शिक्षा बोर्ड तैयार, तैयारी जारी रखें परीक्षार्थी उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड बोर्ड के मुताबिक यदि परिस्थितियां अनुकूल हुई तो 15-20 जून के मध्य 12वीं की परीक्षाएं शुरू करवाई जाएंगी। 10 जून तक डेटशीट जारी करने के प्रयास होंगे। परीक्षार्थी परीक्षा के लिए तैयारी बरकरार रखें।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138