Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
व्‍यक्ति ने ससुराल में फंदा लगा कर ली आत्‍महत्‍या, जेब से सुसाइड नोट भी बरामद | Third Eye Today
Third Eye Today News

व्‍यक्ति ने ससुराल में फंदा लगा कर ली आत्‍महत्‍या, जेब से सुसाइड नोट भी बरामद

Spread the love

पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत शहरोल में एक व्यक्ति ने ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति पत्नी व बच्चे सहित कुछ दिन पूर्व अपने ससुराल आया था, लेकिन शनिवार सुबह से ही वह घर पर नहीं मिला। घर के सदस्यों द्वारा उसे आसपास ढूंढा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। गांव के किसी व्यक्ति ने उसे घर से थोड़ी दूर नाले में समीप लगे बांस की शाखा में लटके पाया। इसकी सूचना पंचायत के उपप्रधान को दी। व्यक्ति जिला किन्नौर का रहने वाला था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान था। उसकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया है। डीएसपी दाडलाघाट प्रताप सिंह ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत शहरोल में एक व्यक्ति ने ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

बरोटीवाला के कोटला गांव के समीप झाडिय़ों में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को नालागढ़ स्थित शव गृह में शिनाख्त के लिए रख दिया है। कोटला गांव निवासी राजेंद्र सिंह की जमीन के साथ झाडिय़ों में किसी व्यक्ति ने शव देखा तो उसने बरोटीवाला पुलिस को जानकारी दी। बरोटीवाला पुलिस थाना प्रभारी मोहर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। व्यक्ति ने मटमैल रंग की पेंट व फिरोजी रंग की कमीज पहनी हुई थी। व्यक्ति की गर्दन पर चोट के निशान भी थे। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138