Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
अम्ब बाजार में 24 वर्षीय युवक 4.84 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने गश्‍त के दौरान की कार्रवाई | Third Eye Today
Third Eye Today News

अम्ब बाजार में 24 वर्षीय युवक 4.84 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने गश्‍त के दौरान की कार्रवाई

Spread the love

पुलिस ने अम्ब बाजार के साथ खुली पार्किंग में 24 वर्षीय एक युवक को 4.84 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा है। आरोपित युवक नितिन गौतम अम्ब कस्बे के ही वार्ड नंबर दो का रहने वाला है। पुलिस आरोपित के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस थाना अम्ब से एएसआई कुलविंद्र सिंह अपनी टीम के साथ रविवार देर शाम को रूटीन गश्त पर थे। इस दौरान आरोपित नितिन बाजार के साथ ही खुली पार्किंग में था तो पुलिस पार्टी को देखकर अचानक घबराकर भागने लगा।

पुलिस ने अम्ब बाजार में 24 वर्षीय एक युवक को 4.84 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा है।

आरोपित ने भागते हुए अपनी पैंट की जेब से एक सिल्वर नुमा पुड़िया निकालकर नीचे फेंक दी। इसी दौरान पुलिस ने आरोपित को काबू करके स्थानीय दुकानदारों की मौजूदगी में उस फेंकी हुई पुड़िया को चेक किया तो उसमें फायल पेपर सहित 4.84 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया पुलिस ने एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित पुलिस द्वारा आज कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

गगरेट :  स्थानीय पुलिस थाना क्षेत्र के तहत पड़ते मवा सिंधिया में रविवार को पुलिस टीम ने एक युवक से 5.98 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपित की पहचान विपन कुमार निवासी टटेहड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है। उधर, शनिवार को भी गगरेट पुलिस ने दियोली गांव में दो युवकों मनु राणा व रमन कुमार निवासी गगरेट से 5.56 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। रविवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया जहां से उनको दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138