Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
‘मेरे एक वोट से क्या फर्क पड़ता है’ की धारणा गलत, मतदान का महत्व समझना जरूरी | Third Eye Today
Third Eye Today News

‘मेरे एक वोट से क्या फर्क पड़ता है’ की धारणा गलत, मतदान का महत्व समझना जरूरी

Spread the love

निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्वीप जागरूकता अभियान के तहत आज सोलन निर्वाचन क्षेत्र के नोडल अधिकारी राजेश ठाकुर व हेमेंद्र शर्मा नोडल अधिकारी स्वीप द्वारा राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को मतदान के बारे में जागरूक किया गया। इस जागरूकता अभियान के दौरान महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी बच्चों को मतदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

राजेश ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी का आह्वान किया कि वे अपने-अपने परिजनों को भी 1 जून, 2024 को लोकसभा चुनाव के लिए अपना मत डालने के लिए प्रेरित करेंगे उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मत का प्रयोग करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुछ  लोगों में यह धारणा बनी है कि मेरे एक वोट से क्या फर्क पड़ता है और हमें इस धारणा को मिटाना है। जागरूकता का एक अलख जगा कर शत-प्रतिशत मतदान करवाना है। उन्होंने निर्वाचन विभाग द्वारा सभी पोलिंग स्टेशन पर उपलब्ध करवाई जा रही सुविधा जैसे रैंप, कतार रहित मतदान, व्हील चेयर, पीने के पानी, मतदाताओं को बैठने व चिकित्सा सुविधा एवं स्वयंसेवकों की नियुक्ति इत्यादि के बारे में भी बताया।

नोडल अधिकारी हेमेंद्र शर्मा ने भी बच्चों को मतदान करने के लिए जागरूक किया और अपील करते हुए कहा कि सभी को अपना मत जरूर डालना चाहिए । उन्होंने कहा कि जो नव युवा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या फिर 1/4/2024 को 18 वर्ष के होने जा रहे हैं और जिनका किसी कारण से अभी तक मतदाता नामावली में नाम दर्ज नहीं हो पाया है, वो सभी अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं, ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

      इस अवसर पर महाविद्यालय के बच्चों द्वारा भी मतदान क्यों जरूरी है, विषय  के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य, अन्य प्रवक्ता, स्थानीय जनता सहित महाविद्यालय के 200 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138