मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्‍ली एम्‍स में उपचाराधीन

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर। फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर की तबीयत खराब है। सीएम बीते कल शुक्रवार से दिल्‍ली स्थित एम्‍स में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आज दूसरे दिन भी एम्स में टेस्ट होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री को आज भी अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना कम है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती हुए थे। जहां पर उनके देर रात तक टेस्ट चलते रहे। इस आशय की जानकारी दिल्ली स्थित हिमाचल भवन कार्यालय से प्राप्त हुई है। गत रोज दिल्ली रवाना होने से पहले शिमला स्थित आइजीएमसी में जयराम ठाकुर के टेस्ट हुए थे। जिसकी रिपोर्ट सामान्य आई थी। आइजीएमसी के चिकित्सकों की टीम में सीएम जयराम ठाकुर को एम्स में दिखाने की सलाह दी थी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार से दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स में भर्ती हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद दो बजे वह दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। उन्हें वीरवार रात से सीने में दर्द की शिकायत हो रही थी और उसके बाद शुक्रवार सुबह वह आइजीएमसी में टेस्ट व प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली एम्स के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व वीडि‍यो कांफ्रेंस के माध्यम से सराज छात्र कल्याण संघ के कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

स्वास्थ्य कारणों के चलते मैं AIIMS, दिल्ली में डॉक्टरों की देखरेख में हूं।

 

अब स्वस्थ महसूस कर रहा हूं व चिंता की कोई बात नहीं हैं।

 

आपके मंगल संदेश मिल रहे है, आप सभी का आभार।

 

आपकी शुभकामनाओं और देवी-देवताओं के आशीर्वाद से जल्द स्वस्थ होकर आपकी और प्रदेश की सेवा में जुट जाऊंगा।

मिली जानकारी के अनुसार एम्स में उनके इको सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की गई है और मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। प्रदेश के लोग मुख्‍यमंत्री के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना कर रहे हैं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक