मुख्य सचिव बने प्रबोध सक्सेना, राम सुभग सिंह सीएम के प्रधान सलाहकार

Spread the love

हिमाचल के नए मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना होंगे। सक्सेना 1990 बैच के हिमाचल प्रदेश काडर के आईएएस अधिकारी हैं और वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्य सचिव के पद पर शनिवार देर रात फैसला ले लिया। हिमाचल के नए मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना होंगे। सक्सेना की यह नियुक्ति मुख्य सचिव आरडी धीमान की सेवानिवृत्ति के बाद की गई है। धीमान शनिवार को रिटायर हो गए।

सक्सेना 1990 बैच के हिमाचल प्रदेश काडर के आईएएस अधिकारी हैं और वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। शनिवार तक वह अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त और कार्मिक के पद पर नियुक्त रहे हैं। रात 11:00 बजे इनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई।
मुख्यमंत्री ने सक्सेना से अन्य वरिष्ठ अधिकारियों राम सुभग सिंह और संजय गुप्ता को भी मुख्य सचिव पद के बराबर की नियुक्तियां दी हैं। ये सीधे मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करेंगे। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता प्रधान सलाहकार जन शिकायत निवारण के पद पर नियुक्त थे।

अब वह मुख्य सचिव के बराबर के रैंक पर काम करते हुए रोपवे कॉरपोरेशन के एमडी और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। वहीं, 1987 बैच के आईएएस अधिकारी प्रधान सलाहकार प्रशासनिक सुधार राम सुभग सिंह अब मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार होंगे। वह विशेष मुख्य सचिव ऊर्जा और बिजली बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार भी संभालेंगे। ये दोनों मुख्य सचिव के बजाय मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करेंगे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक