Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को नववर्ष की शुभकामनाएं दी | Third Eye Today
Third Eye Today News

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को नववर्ष की शुभकामनाएं दी

Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त की कि वर्ष-2025 उनके जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पी.एस. राणा, प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, राज्य सूचना आयुक्त एस.एस. गुलेरिया, मुख्य सूचना आयुक्त आर.डी. धीमान, महापौर नगर निगम शिमला सुरेन्द्र चौहान, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजीव कुमार, डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन के कुलपति राजेश्वर चंदेल, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य ने भी राज्यपाल को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल ने शुभकामना संदेश के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि वर्ष-2025 सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138