Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
मुख्यमंत्री ने ओक ओवर में लोगों के साथ होली मनाई | Third Eye Today
Third Eye Today News

मुख्यमंत्री ने ओक ओवर में लोगों के साथ होली मनाई

Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के लोगों को होली के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। अपने सरकारी आवास ओक ओवर में होली उत्सव मनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है।

ओक ओवर में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और शिमला के गणमान्य नागरिकों ने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के साथ होली मनाई और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल (डॉ.) धनी राम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक संजय अवस्थी और कमलेश ठाकुर के साथ राजभवन पहुँचे और राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को होली की शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान सभी ने राज्यपाल को गुलाल लगाकर त्यौहार की बधाई दी। राज्यपाल ने भी प्रदेशवासियों को होली की मंगलकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, मेयर सुरेंद्र चौहान, मुख्य सचिव प्रबोद्ध सक्सेना सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी ओक ओवर में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक लोक संगीत की धुनों पर नृत्य कर उत्सव की रंगत को और अधिक उल्लासमय बना दिया।

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138