Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
परवाणु सीमा पर सभी वाहनों की सैनीटाईजेशन आरम्भ- विवेक चन्देल | Third Eye Today
StateThird Eye Today News

परवाणु सीमा पर सभी वाहनों की सैनीटाईजेशन आरम्भ- विवेक चन्देल

Spread the love

नोवल कोरोना वायरस के खतरे के दृष्टिगत सोलन जिला के अन्य राज्यों के साथ लगते क्षेत्रों की सीमाओं पर सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन पूर्ण रूप से सुनिश्चित बनाय जा रहा है। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन विवेक चन्देल ने दी।
उन्होंने कहा कि जिला के हरियाणा राज्य के साथ लगते परवाणु क्षेत्र में सभी एहतियाती उपाय अपनाए जा रहे हैं। यहां से हिमाचल की सीमा में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों को आज से रसायन के माध्यम से सैनीटाईज करना आरम्भ कर दिया गया है ताकि सुरक्षा चक्र को अधिक मजबूती प्रदान की जा सके। यह कार्य अग्निशमन विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।
विवेक चन्देल ने कहा कि जिला में अन्य सुरक्षा उपायों की अनुपालना भी सुनिश्चित की जा रही है ताकि कोरोना वायरस के खतरे से सफलतापूर्वक निपटा जा सके।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138