Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
मां के मोक्ष की कामना लेकर पदयात्रा पर निकली डॉक्टर आस्था अग्निहोत्री | Third Eye Today
Third Eye Today News

मां के मोक्ष की कामना लेकर पदयात्रा पर निकली डॉक्टर आस्था अग्निहोत्री

Spread the love

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री अपनी मां के लिए मोक्ष की कामना लेकर माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार के लिए पद यात्रा पर निकली है। शुक्रवार सुबह अपने गोंदपुर जयचंद स्थित निवास आस्था कुंज से पिता मुकेश अग्निहोत्री के साथ उन्होंने यह पैदल यात्रा शुरू की है। तीन दिन तक चलने वाली इस पैदल यात्रा का पहला पड़ाव उनके अपने ही विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार रात को रहने वाला है।

गौरतलब है कि मुकेश अग्निहोत्री की विधानसभा चुनावों में जीत के बाद उनकी धर्मपत्नी सिम्मी अग्निहोत्री अक्सर माता चिंतपूर्णी की पैदल यात्रा पर जाती थी। वहीं अपनी माता के मोक्ष के लिए अब आस्था अग्निहोत्री माँ चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए पैदल रवाना हुई है।

इस मौके पर आस्था अग्निहोत्री ने कहा कि उनकी माता डॉक्टर सिम्मी अग्निहोत्री बेहद धार्मिक स्वभाव की थी। अपने देहांत के समय डॉक्टर सिम्मी अग्निहोत्री माता के भव्य जागरण की तैयारी में लगी थी। लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था और उनकी माता की यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी।

माता के प्रति रखे गए जागरण समारोह के अधूरा रहने के चलते उनकी मां को मोक्ष प्राप्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए इसलिए उन्होंने माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार की यह पैदल यात्रा शुरू की है। जिस पर उनके पिता एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कदम से कदम मिलाते हुए साथ चल रहे हैं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138