Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या का केस दर्ज | Third Eye Today
Third Eye Today News

महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या का केस दर्ज

Spread the love

कुल्लू में संदिग्ध अवस्था में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. बीती रात ग्राम पंचायत गडसा की वार्ड पंच रीना ने थाने को सूचना दी कि गडसा में पंचायत घर के पास एक महिला का शव पड़ा है.

शक जताया गया है कि अंजान व्यक्ति ने महिला को मौत के घाट उतार दिया है. सूचना मिलने पर पुलिस फौरन घटना स्थल पर पहुंची और मृतका की बेटी का बयान दर्ज किया. पुलिस ने मृतका की बेटी के बयान के आधार पर
धारा 302 भारतीय दंड संहिता में अनजान के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है.

फिलहाल पुलिस मौके पर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. मंडी से फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है. महिला के मुंह माथे और गले में चोट के निशान हैं. पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण का पता चल पायेगा. मृतका का नाम शकुंतला देवी निवासी गडसा पता चला है.

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138