Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
मकान में भड़की भीषण आ#ग, 11 भेड़ बकरियां जिं#दा ज#ली | Third Eye Today
Third Eye Today News

मकान में भड़की भीषण आ#ग, 11 भेड़ बकरियां जिं#दा ज#ली

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में पड़ रही तपतपाती गर्मी के बीच रविवार को निहरी तहसील के जरल गांव में दो स्लेट नुमा दो मंजिला मकान जलकर राख़ हो गए जबकि तीसरे मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। समय रहते घर के अंदर मौजूद दो बच्चों व एक बुजुर्ग महिला को बाहर निकाल दिया गया अन्यथा कोई एक बड़ा हादसा पेश आ सकता था। इस आगजनी की घटना में पीड़ित परिवार को करीब 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार निहरी तहसील के जरल गांव में रविवार सुबह जब डाबर राम पुत्र आदम राम के पारिवारिक सदस्य खेतों में काम पर गए थे तो घर में अचानक से आग लग गई। आगजनी की घटना के बारे में जब स्थानीय ग्रामीणों को पता लगा तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर घर के अंदर मौजूद दो बच्चों व एक बुजुर्ग महिला को सुरक्षित बाहर निकाला लेकिन निचली मंजिल में बंधी 11 भेड़ बकरियों जिंदा जल गई। ग्रामीणों व दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।

जानकारी देते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरल के एसएमसी प्रधान गोपाल शर्मा ने बताया कि इस आगजनी की घटना में पीड़ित परिवार को करीब 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। दो मकानों में परिवार के करीब 10 सदस्य रहते थे। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाए।

मामले की पुष्टि करते हुए उपमंडल अधिकारी सुंदरनगर गिरीश समरा ने बताया कि आगजनी की घटना में पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन की टीम मौके पर आगजनी से हुए नुकसान का आंकलन कर रही है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138