Third Eye Today News

सोलन के लॉ ऑफिसर मनोज चौहान को DGP ने दिया प्रशंसा पत्र, मानव भारती फर्जी डिग्री घोटाले में 280 जवाब दाखिल करने पर मिली सराहना

Spread the love

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सोलन में तैनात ADA / लॉ ऑफिसर मनोज चौहान को पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश अशोक तिवारी, IPS ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है।

DGP द्वारा 23 नवंबर 2026 को जारी प्रशंसा पत्र में मनोज चौहान की व्यावसायिक दक्षता, त्वरित कानूनी सहायता और कर्तव्य के प्रति समर्पण की सराहना की गई है।

पत्र में विशेष रूप से मानव भारती विश्वविद्यालय फर्जी डिग्री घोटाला मामलों में उनके योगदान का उल्लेख किया गया है। इन मामलों में उन्होंने स्वतंत्र रूप से माननीय सर्वोच्च न्यायालय और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में लगभग 280 जवाब तैयार कर दाखिल किए। इसके अलावा विशेष जांच दल (SIT) और दस्तावेज सत्यापन समिति को दी गई उनकी सहायता को भी उल्लेखनीय बताया गया है।

DGP ने पत्र में कहा है कि जांच अधिकारियों को कानूनी मामलों में मार्गदर्शन, जांच की उचित दिशा सुझाने और उन्हें प्रशिक्षण देने में मनोज चौहान की सक्रिय भूमिका से जिला पुलिस की जांच की गुणवत्ता और समग्र कानूनी कार्यप्रणाली मजबूत हुई है।

उनके समर्पण, व्यावसायिक ईमानदारी और नियमित जिम्मेदारियों से आगे बढ़कर सहयोग करने की भावना को पुलिस विभाग के लिए अत्यंत मूल्यवान बताते हुए DGP ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक