Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
भ्रामक खबरें प्रसारित करने की धमकी देकर की लाखों रुपए की डिमांड, 2 गिरफ्तार | Third Eye Today
Third Eye Today News

भ्रामक खबरें प्रसारित करने की धमकी देकर की लाखों रुपए की डिमांड, 2 गिरफ्तार

Spread the love

भ्रामक खबरें प्रसारित करने की धमकी देकर लाखों रुपए की राशि की डिमांड करने के आरोप में पांवटा साहिब पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ये कार्रवाई पीड़ित व्यक्ति की ओर से दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद अमल में लाई है।

एसएसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि पांवटा साहिब स्थित एक प्राइवेट कम्पनी के संचालक ने स्थानीय पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि पांवटा साहिब निवासी 2 व्यक्तियों ने कथित तौर पर पत्रकारिता के लिए अलग-अलग न्यूज पोर्टल चला रखे हैं। उक्त दोनों आरोपियों ने अपने-अपने न्यूज प्लेटफार्म पर उसके विरुद्ध जमीन से संबंधित मामले में झूठी व भ्रामक खबरें प्रसारित करने की धमकी देकर जबरदस्ती 10 लाख रुपए की मांग की है। उक्त दोनों आरोपियों ने उनसे 1 लाख रुपए भी ऐंठ लिए हैं।

एसएसपी ने बताया कि मामले के संबंध में शिकायतकर्त्ता ने ऑडियो और वीडियो साक्ष्य भी पुलिस को प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगामी जांच जारी है

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138