भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रंजीत किरण को जीताने के लिए प्रचार में उतरेंगे पूर्व मुख्यमंत्री धूमल

Spread the love

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह पूर्व सैनिक के रण को जीतने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल खुद मोर्चा संभालेगे आने वाली 28 और 29 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र के 6 सेक्टर में बनाए गए भाजपा कार्यालय का शुभारंभ करेंगे और इस दौरान जनता को संबोधित भी करेगे प्रेम कुमार धूमल के विधानसभा चुनाव से हटने के बाद उनका यह पहला दौरा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का होगा। जानकारी देते हुए भाजपा मंडल मंत्री पवन शर्मा और मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल 28 अक्टूबर को टोनी देवी ,कुठेड़ा ओर चबूतरा 29 को कक्कड़, सुजानपुर और चौरी मे बनाए गए भाजपा कार्यालय का शुभारंभ करेगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे दोपहर 1:00 बजे और शाम 4:00 बजे निर्धारित किए गए है। बताते चले कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रंजीत सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चुनाव मैदान में उतारा है और उनकी जीत को कामयाब बनाने के लिए खुद दोनो भाजपा नेताओं ने कमान संभाल ली है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भाजपा उम्मीदवार के नॉमिनेशन के दिन सुजानपुर मे पहुचे थे और एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया था केद्रीय मंत्री के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री खुद भाजपा उम्मीदवार की जीत को कामयाब बनाने के लिए चुनावी रण में उतर आए है। इस दौरान 28 और 29 अक्टूबर को 2 दिन वह उनका प्रचार प्रसार करेंगे भाजपा कार्यालय का शुभारंभ करेगे और यहां पर उपस्थित जनसभा को भी संबोधित करेगे और भाजपा प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए एक संदेश जनता को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के तमाम भाजपा कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के चुनाव प्रचार में उतरने का इंतजार कर रहे है उनके निर्धारित कार्यक्रमों मे अधिक से अधिक पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र की जनता उपस्थित होगी।

   

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक