बिग ब्रेकिंग-आंतकी संगठन से कनेक्शन के आरोप में शिमला के पूर्व एसपी गिरफ्तार

Spread the love

Big Breaking
राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से कनेक्शन के आरोप में शिमला के पूर्व एसपी को अरविंद दिग्विजय नेगी गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी पर खुफिया जानकारी लीक करने का आरोप है,SP के अलावा NIA ने 5 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को गोपनीय सूचनाएं लीक करने के मामले में  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पूर्व एसपी अरविंद दिग्विजय नेगी को गिरफ्तार किया है।अरविंद दिग्विजय नेगी की गिरफ्तारी से प्रदेश पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है। अरविंद दिग्विजय नेगी हाल ही में एनआईए से हिमाचल लौटे थे। हिमाचल प्रदेश सरकार ने अरविंद दिग्विजय नेगी को एसडीआरएफ जुन्गा में हाल में कमांडेंट नियुक्त किया था।

जहरीली शराब मामले में बनी एसआईटी का भी मेंबर बनाया था। हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) में टॉप इन्वेस्टिगेटर रह चुके हैं। नवंबर 2021 में उनके किन्नौर और सिरमौर स्थित ठिकानों पर छापे मारे गए थे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक