Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
बालीचौकी में रात को भरभरा कर गिरा दो लोगों का 30 कमरों का मकान | Third Eye Today
Third Eye Today News

बालीचौकी में रात को भरभरा कर गिरा दो लोगों का 30 कमरों का मकान

Spread the love

बालीचौकी उपमंडल के मुख्य बाजार में बीती रात दो लोगों का 30 कमरों का मकान भरभरा कर जमींदोज हो गया। गनीमत यह रही कि मकान को पहले ही खाली करवा दिया गया था जिससे किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मकान गिरने का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार जो मकान गिरे उसमें बली राम और बीरी सिंह के मकान शामिल हैं। इन घरों में 8 दुकानें और 30 कमरे थे। यह भवन किराए पर दिए हुए थे और किराएदार यहां रहते थे। बुधवार को यहां जमीन धंसने का सिलसिला शुरू हुआ जिसके कारण 13 घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई।

 प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर खतरे को भांपते हुए इन भवनों को खाली करवा दिया था। इन भवनों में 60 से अधिक परिवार रहते है  और 40 से अधिक दुकानदार अपनी दुकानदारी करते थे जो अब दूसरे स्थानों पर और प्रशासन की तरफ से बनाए गए राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। घरों से कुछ सामान को निकाल लिया गया है जबकि कुछ सामान अभी भी इनके अंदर ही है और उसे निकालना संभव नहीं है।

    जमीन धंसने के कारण बालीचौकी, शारश, खलाओ और रही के लिए जाने वाले रास्ते भी ध्वस्त हो गए हैं। बच्चों को भी स्कूल आने-जाने के लिए रास्ता नहीं रहा है। एसडीएम बालीचौकी देवी चंद ने बताया कि हादसे में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्रभावितों को प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

वर्ष 2023 से शुरू हुआ है यहां जमीन धंसने का सिलसिला
बता दें कि यहां वर्ष 2023 में जमीन धंसने का सिलसिला शुरू हुआ है। उस वक्त भी बालीचौकी में नाग मंदिर के पास पहाड़ धंसने के कारण 6 भवन तवाह हो गए थे। यह पूरा एक किलोमीटर की ढलान है जो लगातार धंस्ती जा रही है। पहाड़ की ढलान तीखी है जबकि चटान कच्ची व भूर भूरी हैं। इस पुरे इलाके का भुगर्भीय अध्ययन किया जाना जरूरी है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138