बंदूक साफ करने के दौरान शक्तिपीठ चिंतपूर्णी के सुरक्षा कर्मी को लगी गोली

Spread the love

लखनऊ : अमीनाबाद मे अचानक गोली चलने से मची भगदड़, 4 लोग घायाल - Rashtriya  Judgement

प्रसिद्ध धार्मिक शक्तिपीठ चिंतपूर्णी के नजदीक डूहल-बगवाला गांव में पूर्व सैनिक गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल पूर्व सैनिक को गंभीर हालत में चिंतपूर्णी अस्पताल से होशियारपुर रैफर कर दिया गया। जहां से मोहाली भेज दिया गया। पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। बताते चलें कि पूर्व सैनिक अवतार सिंह चिंतपूर्णी मंदिर की सुरक्षा में तैनात हैं।

जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम को अवतार सिंह घर पर लाइसेंसी बंदूक साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली अवतार सिंह के कंधे पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में अवतार सिंह को चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे होशियारपुर रैफर कर दिया।

होशियारपुर से भी अवतार सिंह को मोहाली रैफर किया गया है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिक सुबह बंदूक साफ कर रहा था, इसी दौरान घटना घटी है। उन्होंने कहा कि गलती से गोली चली है। उन्होंने कहा कि यह बंदूक पूर्व सैनिक की है। 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक