Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
जबरन गाड़ी में बिठाकर लड़की को भगा ले गए कुछ युवक, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई तस्वीर | Third Eye Today
Third Eye Today News

जबरन गाड़ी में बिठाकर लड़की को भगा ले गए कुछ युवक, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई तस्वीर

Spread the love

सुजानपुर शहर में शनिवार प्रातः 10:00 बजे के करीब एकाएक अफरा तफरी वाला माहौल बन गया। जिसमें हर कोई यह कहता सुनाई पड़ा कि सुजानपुर पालमपुर मुख्य मार्ग नजदीक राजकीय महाविद्यालय के पास एक लड़की को अगवा कर लिया गया। देखते ही देखते यह बात हवा की तरह फैल गई और कहा गया कि एक सफेद रंग की गाड़ी में कुछ युवक आए और मुख्य सड़क पर चल रही एक लड़की को जबरन गाड़ी में बिठाया और उसे भगा कर ले गए।

इस संबंध में निकटवर्ती दुकानदारों ने सीसीटीवी फुटेज भी निकाला जिसमें एक सफेद रंग की लंबी गाड़ी में एक युवक लड़की को बाजू से पकड़ कर बैठाता हुआ नजर आ रहा । फिर क्या था पूरे शहर में अव्यवस्था का माहौल बना बात सुजानपुर थाना में पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों तरफ छानबीन शुरू की। थोड़ी देर में लड़की और गाड़ी में सवार युवकों को ढूंढ लिया गया ।

बहरहाल संबंधित विषय पर थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया सूचना मिली थी इस तरह की घटना घटित हुई है। जिस पर जांच पड़ताल करके उस लड़की और युवक को थाना बुलाया जा रहा है। जिसके बाद ही सच्चाई सबके सामने होगी। लड़की निकटवर्ती पंचायत जिला कांगड़ा की रहने वाली है। ऐसा पता चला है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138