प्रियंका गांधी के दरबार पहुंचा मेयर-डिप्टी का मामला और बोली ये बात

Spread the love

    

सोलन के मेयर-डिप्टी मेयर मामले की गूंज अब दिल्ली हाई कमान तक भी पहुंच गई है। उसका अंदाजा भी पार्षदों को तब लगा जब वो सोलन के ठोड़ो में आयोजित परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली के समापन के बाद राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी से मिलने मंच के पीछे पहुंचे।

    

जैसे ही कुछ पार्षद उनसे मिले तो प्रियंका गांधी के एक दम पूछने से वो हक्के-बक्के रह गए। प्रियंका गांधी ने उन्हें कहा कि क्या है ये मामला और अभी तक सुलझा क्यों नहीं है। उन्होंने पूछा क्या आप सब लोग एक साथ है तो मेयर पूनम ग्रोवर ने कहा हमारे बीच में कोई गिला शिकवा नहीं है और हम सब एक है।

    

जवाब के बाद एक बार फिर से प्रियंका गांधी ने सवाल किया कि अगर सब एक है तो एक साथ आज ही बैठकर उस मामले को समाप्त करे अन्यथा सभी मिलकर मेरे घर शिमला आए और इस मामले को सुलझाए।

इसके बाद प्रियंका गांधी और लोगों से मिलने आगे चली गई व सभी को एकजुट होने की बात बोल गई। अब देखना होगा कि प्रियंका गांधी का संदेश कांग्रेस को जोड़ पाएगा या गुटबाजी चरमसीमा में पहुंचेगी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक