Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर राज्यपाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि | Third Eye Today
Third Eye Today News

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर राज्यपाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Spread the love

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला जिला के रामपुर स्थित ऐतिहासिक पदम पैलेस, में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लिया।राज्यपाल ने वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह एक प्रखर राजनेता, दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्त्वि थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सर्वांगीण विकास में वीरभद्र सिंह का योगदान सदैव स्मरण रहेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।

राज्यपाल ने यह भी कहा कि वीरभद्र सिंह ने हिमाचल की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने धर्मान्तरण पर रोक लगाने के लिए कानून बनाकर देवभूमि की पवित्रता और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्धता का परिचय दिया। यह उनका राज्य के प्रति गहरे उत्तरदायित्व का प्रतीक था।

इस अवसर पर वीरभद्र सिंह के परिवारजन, गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय नागरिक एवं अनेक शुभचिंतकों ने भी वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138