Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पुलिस ने दर्ज किया 420 का केस, 2 फर्जी FD जमा करा कर ठेकेदार ने लिया पार्किंग का ठेका... | Third Eye Today
Crime

पुलिस ने दर्ज किया 420 का केस, 2 फर्जी FD जमा करा कर ठेकेदार ने लिया पार्किंग का ठेका…

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला नगर निगम में पार्किंग ठेकेदार द्वारा सिक्योरिटी के रूप में फर्जी एफडी देकर 8.66 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। धर्मशाला नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट राजेश कुमार ने धर्मशाला पुलिस स्टेशन में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि धर्मशाला सामुदायिक भवन पार्किंग की नीलामी सितंबर 2021 में 2021-22 के लिए हुई थी। इस नीलामी में नूरपुर के गांव ठेहड़ निवासी अमित राज ने अधिकतम बोली लगाकर निर्धारित शर्तों पर ठेका लिया था। नीलामी की शर्तों के अनुसार, अमित राज ने बतौर सिक्योरिटी 5 लाख और 3.90 लाख रुपए की FD नगर निगम कार्यालय में जमा करवाईं। इन दोनों FDR पर प्लेज टू कमिश्नर DMC धर्मशाला लिखा था। शर्तों के अनुसार, अमित राज पहले तो निगम कार्यालय में पैसे जमा करवाता रहा, लेकिन बाद में उसने पैसे जमा करवाना बंद कर दिया।

निगम ने उसे नोटिस भी दिए, लेकिन उसने पेमेंट नहीं की। इसके चलते दोनों FD, जो निगम के पास गिरवी रखी थी, को नगर निगम के खाते में ट्रांसफर करने के लिए HDFC बैंक से पत्राचार किया गया। इस दौरान निगम प्रबंधन को मालूम हुआ कि अमित राज ने FD के पैसे 11 सितंबर 2021 को निकाल लिए। दूसरे खाते से 24 सितंबर 2021 को निकाल लिए। नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट राजेश कुमार ने बताया कि अमित राज ने फ़र्ज़ी FD देकर गुमराह किया। इससे अमित ने धर्मशाला नगर निगम के साथ 8.66.112 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। धर्मशाला पुलिस ने शिकायत पत्र की जांच में तथ्य सही पाए जाने पर आरोपी ठेकेदार अमित राज के खिलाफ IPC की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138